लालू की गैरमौजूदगी में तेजप्रताप की सगाई - Aaj khabar Dinbhar

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 18 April 2018

लालू की गैरमौजूदगी में तेजप्रताप की सगाई

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की बुधवार को मंगनी हुई। राजनीतिक शोर-शराबे से दूर मंगनी में दोनों परिवारों के अलावा कुछ खास मेहमान शामिल हुए। चारा घोटाले में सजा काटने के कारण लालू मंगनी में नहीं आ सके। तेजस्वी की शादी पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या से हो रही है। मंगनी होटल मौर्या के अशोक हॉल में हुई। -मंगनी में लालू के परिवार के सदस्य उनकी पत्नी पूर्व सीएम राबड़ी देवी, बेटा तेजस्वी यादव, बेटी मीसा भारती समेत बाकी बच्चे भी मौजूद थे।  -राबड़ी ने कहा कि लालू इस कार्यक्रम में होते तो और अच्छा होता। वहीं, बेटी मीसा भारती ने कहा कि पिताजी के रहने पर कार्यक्रम का रंग अधिक जमता। -यह पहला मौका है, जब लालू यादव की गैरहाजिरी में उनके परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हुआ है।  -शादी 12 मई को होगी। इससे पहले 5 अप्रैल की तारीख तय हुई थी। इसके लिए लालू के पेरोल की अपील की जा रही है। -मंगनी समारोह से राजनीतिक चेहरों को दूर रखा गया था। इसमें दोनों परिवारों के लोग और कुछ खास करीबी नेता शामिल हुए।    इसलिए जेल में हैं...

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2qHKThV

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages